फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव मार्किंग से बचकर पाएं बेहतर रिजल्ट

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इन दोनों कोर्स में प्रति कोर्स 70-70 सीटों के बैच भरे जाने हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कानपुर। ऑल इंडिया प्री मेडिकल/डेंटल (एआईपीएमटी) 2016 में निगेटिव मार्किंग से बचकर रहना होगा। एक क्वेश्चन का आंसर गलत हुआ तो सीधे पांच मार्क्स कट जाएंगे। चार मार्क्स गलत आंसर से जाएंगे और एक मार्क्स सही आंसर से कटेंगे। पीपीएन कॉलेज मेें बायोलॉजी के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि स्टूडेंटों को जो क्वेश्चन आते हों, वही हल करने की कोशिश करें। बड़े और उलझाव वाले क्वेश्चन में न फंसे तो बेहतर नतीजा सामने आएगा। 
विज्ञापन

कल होगा पेपर
एआईपीएमटी का पेपर 1 मई को कराया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेपर होगा। इसमें शहर के 18 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे। एआईपीएमटी का सेंटर कानपुर में नहीं बना है। सभी स्टूडेंटों को लखनऊ जाकर पेपर देना होगा। 
180 क्वेश्चन आएंगे
फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 180 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। हर क्वेश्चन चार-चार (कुल 720) मार्क्स के होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। बायोलॉजी से 90 क्वेश्चन आते हैं। 
विज्ञापन

पेपर का पैटर्न
एआईपीएमटी का पेपर नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) बेस्ड होता है। ज्यादातर क्वेश्चन इसी से पूछे जाते हैं। 
पहरा सख्त
एआईपीएमटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। परीक्षा केेंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स परीक्षा केंद्रों पर नहीं ले जाया जा सकेगा। लड़कियों को हेयर पिन आदि लगाने की अनुमति नहीं है। कड़ा पहनकर एग्जाम देने पर भी रोक है। रफ पेपर एग्जामिनेशन सेेंटर पर उपलब्ध कराया 
जाएगा। वीडियोग्राफी के साथ ही स्टूडेंटों के अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे। 
 अब नीट-2 भी होगा
सुप्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी को नीट-1 करार दिया है। इसके बाद 24 जुलाई को नीट-2 का आयोजन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नीट-1 और नीट-2 का रिजल्ट एक साथ 17 अगस्त को घोषित किया जाएगा। सितंबर 2016 तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करके पठन-पाठन का काम शुरू हो जाएगा। 
कल से डाउन लोड करेें एडमिट कार्ड  
कानपुर। यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 के एडमिट कार्ड 1 मई से डाउन लोड किए जा सकेंगे। इसका ब्योरा वेबसाइट www.upcatet.org पर उपलब्ध कराया जाएगा। रजिस्ट्रार प्रो. राजेेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार एग्जाम हॉल और स्टूडेंटों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। फोटोग्राफी भी होगी। बायोमेट्रिक कराने की योजना पर भी काम चल रहा है। 
यूपी कैटेट का शेड्यूल
d 16, 17 और 18 मई: एंट्रेंस टेस्ट। d 31 मई: रिजल्ट आएगा।  d 24 जन से 2 अगस्त: यूजी, पीजी और पीएचडी में एडमिशन की काउंसलिंग। d  18 जुलाई: बीएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरिज और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी। d 22 जुलाई: एमएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी और एमबीए की पढ़ाई होगी। d 5 अगस्त: पीएचडी की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें