फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड टीम के मिल ने कहा, विकेट पर खुद को बचाकर खेल पाना मुश्किल

Tue, 24 Jan 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी मिल - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
इयोन मोर्गन की अगुवाई में टी20 मैच खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम ने मंगलवार को कानपुर स्थित होटल लैंडमार्क में प्रेसवार्ता की। हालांकि इस दौरान टीम के कप्तान इयोन मोर्गन नहीं पहुंचे। उनकी जगह इंग्लैंड टीम के गेंदबाज टी मिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिल ने इंडिया के विकेट काफी सपाट होने की बात कही है। ऐसी विकेट पर खुद को बचाकर खेल पाना मुश्किल भरा काम है। हालांकि इन विकेट पर बल्लेबाजी आसान होती है, लेकिन खुद को बचाकर खेलना आसान नहीं होता।

इससे पहले मेहमान टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहले अभ्यास किया था। बाद में भारतीय टीम भी अभ्यास के लिए पहुंची थी। बुधवार को पहले भारतीय टीम और फिर इंग्लैंड की टीम अभ्यास में ग्रीनपार्क के माहौल को परखने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें अभ्यास के बाद मीडिया सेन्टर में प्रेस से रूबरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें