फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दलित बचाओ, मायावती भगाओ’

Mon, 27 Jul 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के तमाम बागी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को एक मंच पर इकट्ठा हुए और 2017 के विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया। इससे पहले एक नए राजनीतिक दल की घोषणा की जाएगी। अब से लेकर चुनाव तक बागी नेताओं का एक ही नारा होगा दलित बचाओ, मायावती भगाओ।
विज्ञापन


दद्दू प्रसाद के ‘सामाजिक परिवर्तन मंच’ की ओर से नमक फैक्ट्री चौराहे के पास आयोजित ‘आरक्षण दिवस समारोह’ में बसपा प्रमुख मायावती की नीतियों से नाराज दलितों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। दद्दू प्रसाद ने कहा कि कांशीराम ने जिस विचारधारा को लेकर बसपा का गठन किया था, मायावती उससे हट गई हैं।

मायावती अब पार्टी को उसके सिद्धांतों के बल पर नहीं, पैसे के बल पर चलाना चाहती हैं। उन्होंने दलितों को प्रमोशन में आरक्षण संबंधी विधेयक लोकसभा में पास कराकर कानून बनाए जाने की राष्ट्रपति से मांग की। साथ ही छत्रपति शाहूजी महाराज को आरक्षण का जनक बताते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने को कहा।
विज्ञापन


न केंद्र सरकार न प्रदेश सरकार ही दलितों पर ध्यान दे रही है। इस दौरान कांशीराम से जुड़ी एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कांशीराम के छोटे भाई और बहुजन संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलबारा सिंह ने कहा कि हम सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अब कांशीराम के चाहने वालों को इकट्ठा कर जनता को एक नया विकल्प देंगे। युवा नेता बृजेश प्रजापति ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी के आधार पर मंडल अायोग की सिफारिशें लागू की जाएं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें