फोटो 33:::प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ शिक्षक। स्रोत:विद्यालय
भरथना। बुधवार को एसएवी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 14 व 17 वर्ष तक के बालक वर्ग में एसएवी की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग 17 वर्ष उम्र तक की प्रतियोगिता में एसएवी की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय ने किया। अंडर 14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में एसएवी इंटर कॉलेज की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। अंडर 17 बालक वर्ग में एसएवी की टीम 4-2 से विजयी रही। इसी प्रकार से बालिका वर्ग अंडर 17 फुटबाल प्रतियोगिता में एसएवी की टीम ने विशाल सिंह इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से हराया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगदीश चंद्र गौतम, शिक्षक इंद्रजीत यादव, विनोद कुमार, सुशांत कुमार, रितेश चतुर्वेदी मौजूद थे। रेफरी की भूमिका राणा, राधे ने निभाई।