वहीं, मोहित प्रताप ने विकास के मुद्दे पर बात की और कहा कि जो भी कन्नौज में विकास हुआ है, वह सपा सरकार ने किया है। भाजपा में सिर्फ फीते काटे गए हैं। गौरव कटियार ने कहा कि अयोध्या सभी मुद्दों पर भारी है। अलकेश त्रिवेदी ने कहा कि गरीबों को छत मिली है, आवास योजना का लाभ मिला है।
योजनाओं की धनराशि सीधे खाते में पहुंच रही है
यही नहीं, गुंडा गर्दी खत्म हो गई है। ऑटो चालक राजेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडा गर्दी कम हुई है। समुद्र श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। वर्तमान में योजना और लाभार्थी के बीच में कोई नहीं है। योजनाओं की धनराशि उसके खाते में पहुंच रही है।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: मेडिकल कॉलेज, तिर्वा
2. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: लोहिया पार्क