फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा को कभी नकारात्मक बातें करते नहीं सुना, सिंघाड़ा-जामुन खाना और पुराने नगमे सुनना पसंद था- महाना

Wed, 07 Aug 2019 01:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मैंने कभी भी सुषमा स्वराज को नकारात्मक बातें करते नहीं सुना। किसी भी तरह की दिक्कत आई, तो उसे मुस्कुराकर बगैर चिंता के उसका सामना किया। बेबाकी और प्रखर वक्ता के रूप में उनकी पहचान थी।
विज्ञापन


सतीश महाना ने बताया कि वह सुषमा स्वराज को बड़ी बहन की तरह मानते थे। राजनीति में उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा। उनकी काबिलियत ही उनकी पहचान रही। जब भी वह कानपुर आईं, उनके घर पर जरूर गईं।

वह उनको परिवार के सदस्य की तरह ही मानते थे। सुषमा स्वराज को जामुन और सिंघाड़ा बहुत पसंद था। वह खुद कहती थीं, आऊंगी तो खाने के लिए सिंघाड़ा व जामुन मंगा लेना। वहीं, पुराने नगमे सुनना उनको पसंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें