फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अटल के सहारे चुनावी मैदान में बसपा, पढ़िए क्या है रणनीति

Fri, 03 Feb 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अब भाजपा के संस्थापक सदस्य अाैर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम काे वाेट बैंक में तब्दील करने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने पूरी रणनीति भी तैयार कर ली है। इसकी बानगी गुरूवार काे कानपुर देहात के रसूलाबाद और शिवली में देखने काे मिली जहां बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र  ने खुलकर अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की। इतना ही नहीं उन्हाेंने भाजपा पर वाजपेयी की उपेक्षा का आरोप लगाया। बाेले, भाजपा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की उपेक्षा की जा रही है। अटल समेत कई ब्राह्मण नेताओं को हासिए पर ढकेल दिया गया। कहा कि सपा गुंडों व माफियाओं की पार्टी बनकर रह गई है। 
विज्ञापन

शिवली कसबे के लंका मैदान में अकबरपुर-रनियां विधानसभा प्रत्याशी सतीश शुक्ल के समर्थन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने सवर्णों पर डोरे डालने का प्रयास किया। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले किसी बैनर पोस्टर पर अटल बिहारी बाजपेई दिखाई नहीं पड़ते हैं। जिन्होंने पार्टी को बनाया, भाजपा के लोगों ने उनको ही हासिए पर ढकेल दिया। बसपा में ही ब्राह्मणों का हित सुरक्षित है। सपा पर प्रहार करते हुए सतीश मिश्रा ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में पैसे का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री अंटू मिश्र ने कहा कि सपा व भाजपा आपस में मिले हुए हैं। रामबाबू गौतम, प्रमोद बाजपेयी, मोहसिन खान, रवि शशि दुबे, मनोज त्रिवेदी, नवीन तिवारी, जफरुद्दीन, विष्णु मोहन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

 उधर, रसूलाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक वहां पर हुई जनसभा में सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी लागू कर गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा नौकरीपेशा करने वालों को तबाह कर दिया है। सैफई महोत्सव में जनता की गाढ़ी कमाई खर्च की जाती है। बसपा प्रत्याशी पूनम संखवार, सचिन त्रिपाठी मंडल कोआर्डिनेटर, दिलीप संखवार, रामबाबू गौतम, आरपी शुक्ला, शरद शुक्ला आदि रहे।  इस दौरान संजय त्रिपाठी, छुन्ना मिश्रा, अजय त्रिपाठी, रघुनाथ राजपूत भाजपा को छोड़कर बसपा में शामिल हुए। वहीं, सपा छोड़कर सचिन पांडेय, आनंद दुबे, अशोक तिवारी, सुरेश दीक्षित, विकास तिवारी, सौरभ तिवारी बसपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें