सरसौल सीएचसी में20 कोरोना संक्रमित ठीक, घर गए
(औरैया, कन्नौज और इटावा, घाटमपुर के लिए भी)
स्वस्थ हुए लोग गए घर, एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर/सरसौल।
सरसौल सीएचसी में भर्ती20 कोरोना पॉजिटिव रोगी ठीक होकर अपने घर चले गए। वे इलाज के दौरान मस्त रहे, दवा खाई और स्वस्थ हो गए। सोमवार को स्टाफ के सदस्यों ने तालियों के साथ उन्हें विदाई दी। अब एक युवक पॉजिटिव बचा है, माना जा रहा है कि एक सप्ताह में निगेटिव हो जाएगा।
सीएचसी में जो लोग कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं, उनमें 11 लोग कानपुर के हैं। इनमें दो घाटमपुर और बाकी मछरिया के हैं। सभी जमात से जुड़े हैं। इसके अलावा छह औरैया, दो कन्नौज और एक व्यक्ति इटावा का है। इनकी रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव आई है। यहां भर्ती होने के एक दिन बाद तक संक्रमित लोगों और अस्पताल के स्टाफ के बीच हल्का से मनमुटाव था, लेकिन बाद में संबंध भावनात्मक हो गए। इससे फायदा यह हुआ कि रोगी मेडिकल स्टाफ की बात मानने लगे और इनकी रिकवरी तेज हो गई। माहौल अच्छा रहा तो कोरोना संक्रमित लोग अवसाद ग्रस्त नहीं हो पाए। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी को घर के लिए विदा कर दिया गया।