फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सारथी पोर्टल खा रहा फीस... डाटा भी कर रहा हजम

विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। आरटीओ विभाग की फेसलेस लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम पूरी तरह से धड़ाम है। सारथी पोर्टल पर 350 रुपये फीस कटने के बाद आगे की प्रक्रिया रुक जा रही है। आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प नहीं मिल रहा है। ऐसे में आवेदक परेशान होकर आरटीओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। पोर्टल पर उन्हीं लोगों की संख्या दिखती है जिनका लाइसेंस बन जाता है। फीस कटने वालों का पोर्टल पर कोई रिकॉर्ड नहीं दिखता है।
विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी देवांश आरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने के लिए भटकते मिले। बताया कि सारथी पोर्टल पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद निर्धारित फीस कट गई। इसके वीडियो देखने का लिंक आया। जैसे ही उन्होंने लिंक खोलने का प्रयास किया तो सर्वर ठप हो गया। फिर न तो वीडियो दिखा और न ही परीक्षा देने के लिए कोई विकल्प आया।

इसी तरह से मसवानपुर निवासी दीपिका भी पिता के साथ कार्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में जानकारी लेने पहुंची थीं। यह हकीकत सारर्थी पोर्टल पर बनाए जा रहे फेसलेस लर्निंग लाइसेंस बनाने की है। सरकार ने एक ओर लोगों को दलालों से बचाने के लिए संभागीय विभाग की करीब 47 सेवाएं सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी हैं लेकिन घर बैठे एक भी सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कर लेता है लेकिन जैसे ही परीक्षा देने का विकल्प आता है उसी दौरान सर्वर पूरी तरह से फेल हो जाता है। पंजीयन के बाद कितने लोग परीक्षा नहीं दे पाए इसका विभाग के पास कोई डाटा भी नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन-
कभी-कभी सर्वर खराब होने के कारण लर्निंग लाइसेंस बनने में समस्या आ जाती है। आवेदक लाइसेंस बनाते समय नेटवर्क का ध्यान रखें। पंजीयन के बाद जो लिंक आता है उसी पर क्लिक कर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर फेल हो जाते हैं तो तीन दिन बाद दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है। - आलोक कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें