फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः उन्नाव में मेडिकल के छात्र ने लगा ली फांसी, कॉलेज प्रशासन के साथ ही छात्रों में मचा हड़कंप

Sun, 05 May 2019 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में एक मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगा ली। वह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। आत्महत्या की सूचना मिलते ही इंस्टिट्यूट में सनसनी फैल गई। मृतक कुछ दिन पहले छात्रों के बीच हुई मारपीट में आरोपी भी था। 
विज्ञापन



जिले के सोहरामऊ क्षेत्र स्थित सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में बिजनौर जिला निवासी अभिषेक विलियम्स 21 पुत्र सुशील विलियम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को उसने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन के साथ ही छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्र की मौत की सूचना पुलिस के साथ ही उसके परिजनों को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक कुछ दिन पहले छात्रों की गुटबाजी में मारपीट का आरोपी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें