फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सराय ऐसर औद्योगिक क्षेत्र को जल्द मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 13 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 01:::इटावा जंक्शन पर पटरियों को बदलते रेलवे कर्मी। संवाद
विज्ञापन
इटावा। अब जिले के उद्योगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद के मिनी औद्योगिक क्षेत्र सराय ऐसर में लगे उद्योगों को अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से बिजली की आपूर्ति होती थी। इसे अब शहर के बिजलीघर से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए निगम की ओर से लगभग डेढ़ किमी की नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। निगम का दावा है कि इस माह के अंत तक काम को पूरा करके औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मिनी औद्योगिक क्षेत्र सराय ऐसर को अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघर राजा के बाग से बिजली आपूर्ति की जाती थी। इससे उद्योगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही थी। इससे निजात के लिए उद्यमियों की ओर से कई बार उद्योग बंधु की बैठक में मांग की जा चुकी है। उद्यमियों का कहना था कि उद्योगाें के लिए 24 घंटे बिजली होनी जरूरी है जबकि यहां सिर्फ 12 से 15 घंटे ही आपूर्ति हो पाती है।
समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम ने वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान में इस लाइन को शामिल किया था। अब बजट जारी होते ही डेढ़ किमी नई लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसके पूरे होते ही सराय ऐसर के उद्योगों को शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि लाइन का काम शुरू हो गया है, इससे बड़ी संख्या में उद्यमियों को फायदा होगा। इस माह के अंत तक नई लाइन पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें