फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास सराफा व्यापारी से हुई लूट, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 17 Oct 2018 10:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में पनवाड़ी थाना पनवाड़ी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी का चांदी और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। बैग में छह किलो चांदी और तीस हजार रुपये की नगदी रखी थी। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर थाना पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला तिवारी पुरा निवासी प्रमोद सोनी बस स्टैंड के पास सराफा की दुकान किए है। बुधवार को व्यापारी बाइक से आभूषण बनवाने जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ गया था। रात करीब साढ़े सात बजे वह छह किलो चांदी के आभूषण और तीस हजार रुपये की नगदी से भरा बैग लेकर घर वापस लौट रहा था। राठ-पनवाड़ी मार्ग में बस स्टैंड में बाइक रोकते ही पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने छीना-झपटी शुरू कर दी और बैग छीनकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश भाग निकले।


घटना की सूचना तत्काल पीड़ित व्यापारी ने थाना पनवाड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास की नाकाबंदी कराई और बदमाशों की तलाश में जुट गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाने से बीस कदम की दूरी पर लूट की बड़ी वारदात होने से व्यापारियों की थाने में भीड़ जमा हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि चांदी और रुपयों से भरा बैग छीनने की सूचना मिली थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें