फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की सारा को मिला ‘गर्ल्स आईकॉन फेलोशिप’

Thu, 24 Nov 2016 11:40 AM IST
अवध दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी की 20 छात्राओं में स्थान बनाने में सफल रही है कानपुर की सारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कानपुर, घाटमपुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा सारा मोसेसे को गर्ल्स आईकॉन फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। 19 नवंबर को नवयुग इंटर कालेज, राजेंद्रनगर, लखनऊ में आयोजित समारोह में शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कानपुर नगर क्षेत्र में इस अवार्ड से सम्मानित होने वाली वह एक मात्र छात्रा हैं। इसमें प्रदेश की 20 छात्राओं का चयन किया गया था। बुधवार को कालेज की प्रिंसिपल और शिक्षिकाओं ने छात्रा का सम्मान किया। 
विज्ञापन

कालेज की प्रधानाचार्या रामरानी पालीवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की गर्ल्स आईकॉॅन फेलोशिप प्रोग्राम के तहत अगस्त 2016 में अवार्ड के लिए माध्यमिक विद्यालयों की प्रतिभाशाली किशोरियों के आवेदन मांगे गए थे। इसमें उनके कालेज की पांच छात्राओं के आवेदन भेजे गए थे। कक्षा 12 की छात्रा सारा मोसेसे ने कानपुर नगर से अपना परचम लहराया। सारा ने बताया कि उसे यह सम्मान समाज में छुआछूत और ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने पर दिए गए व्याख्यान पर मिला। प्रधानाचार्या ने बताया कि सारा को 20 हजार रुपये की धनराशि दो वर्ष तक शिक्षा की निरंतरता के लिए दी जानी है। पांच हजार रुपये की धनराशि प्रस्तावित सामुदायिक बदलाव के लिए दी जाएगी। यह राशि भी दो वर्षों तक दी जाएगी। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या के साथ शिक्षिकाएं लक्ष्मी दमेरिया, कंचन वर्मा, ज्योत्सना, आरती गंगवार, सुषमा निगम, लक्ष्मी कुरील, किरन दयाल, शची मिश्रा, सुनीता विजय और सोनिया वसंदानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें