देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें शहर के मूलगंज निवासी संकल्प दीक्षित तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
उनके फैसलों को देखते हुए संस्था की ओर से उन्हें बेस्ट रेफरी के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि खेल मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्या व विशिष्ट अतिथि मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल ने संयुक्त रूप से दिया।
विज्ञापन
संकल्प बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के क्वालिफाइड खेल तकनीकी अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन में यूथ कमीशन के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।
इस उपलब्धि पर आयोजक ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, पूर्व संयुक्त निदेशक खेल उत्तराखंड डॉ. डीपी भट्ट समेत उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।