फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ा परिवार: एटीएम से रुपये निकालने गए सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एटीएम में करंट से सफाई कर्मी की जान चली गई। घटना बावन चुंगी स्थित एटीएम की है।
विज्ञापन
मनोज की फाइल फोटो व मोर्चरी के बाहर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में बावन चुंगी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे साथी सफाई कर्मी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा के मजरा रुकमनापुर निवासी मनोज (42) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती इन दिनों मल्लावां विकास खंंड के सुमेरपुर गांव में थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी कर दोपहर बाद साथी सफाई कर्मी मनोज कुमार के साथ वापस आए थे। मनोज कुमार ने बताया कि मनोज ने उन्हें बावन चुंगी पर उतार दिया और पास ही लगे एटीएम से रुपये निकालने चला गया। एटीएम छूते ही मनोज को करंट लग गया और वह तड़पने लगा। शोर सुनकर वह भी एटीएम के पास पहुंच गया और डंडे से मनोज को एटीएम से अलग किया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में मां फूलकुमारी पत्नी रीतू देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें