फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोबोटिक्स व एआई से समझाई साफ सफाई की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में गांधी जयंती सेवा अभियान के तहत एआई फॉर क्लीन इंडिया-टेक्नोलॉजी फॉर ए बेटर टुमॉरो विषय पर विशेष कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स और एआई की मदद से सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आईआईटी के सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. मनोज कुमार तिवारी और जेडबी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक भुवन भाटिया ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। उन्होंने पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान में एआई और मशीन लर्निंग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। एआईसीटीई आइडिया टीम की ओर से एआई-असिस्टेड क्लीनिंग बॉट का प्रदर्शन किया गया।

पोस्टर में अंजली अव्वल
एआई-असिस्टेड पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण और पुनर्चक्रण पर पोस्टर बनाए। प्रथम पुरस्कार आईबीजी ग्रुप की अंजली वर्मा व देवेंद्र सिंह, द्वितीय पुरस्कार प्रदीप्ति प्रकाश और तृतीय पुरस्कार द क्रिस्टल ग्रुप की मोनिका व सपना मिश्रा को मिला। रिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें