सरकार की नीतियां और अधिकारियों की जिम्मेदारियां कितनी कारगर और खोखली है इसकी एक बानगी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देख सकते हैं। यहां महिला दिवस के अवसर पर सैनिटरी नैपकिन मशीन की शुरुआत की गई थी। जोकि अब केवल मुंह-चिढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय में महिला दिवस के मौके पर सैनिटरी नैपकिन मशीन की शुरुआत की गई थी। इसमें पांच रुपये डालकर नैपकिन मिलती थी।