फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक राह पर संघ : कू एप से शुरुआत, सोशल मीडिया पर जोर, रोटी सेंक रहे हिंदू नेेताओं का हो पर्दाफाश

Sun, 11 Jul 2021 05:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने क्षेत्रीय प्रचारकों से उनके क्षेत्र में कोरोना के हालातों और इससे निपटने के किए गए उपायों का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
कू एप - फोटो : Koo App
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खुद को अब आधुनिक तकनीक के साथ हाईटेक बनाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया का विशेष रूप से सहारा भी लिया जाएगा। आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के दूसरे दिन इस पर चर्चा हुई और संघ के बड़े पदाधिकारियों से सुझाव देने को कहा गया। कू नामक एप में संघ अपना खाता संचालित कर रहा है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने क्षेत्रीय प्रचारकों से उनके क्षेत्र में कोरोना के हालातों और इससे निपटने के किए गए उपायों का फीडबैक भी लिया। संघ की चिंतन बैठक में आम सहमति बनी कि ट्यूटर, फेसबुक और सोशल मीडिया पर संघ को सक्रिय कर हाईटेक बनाया जाए। इस दिशा में काम शुरू भी हो गया है।

कू नामक एप पर संघ की राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों को अपलोड किया जा रहा है। माना जा रहा कि देश में चीन के एप टिकटाक पर बैन लगने के बाद कू एप लांच हुआ, जिसे देसी एप बताया जा रहा है। चिंतन बैठक के दोनों सत्र में क्षेत्रीय प्रचारकों से कहा गया कि कोरोना में डेढ़ साल से बंद पड़ी शाखाओं को शुरू किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय प्रचारकों ने अपने क्षेत्र में कोरोना काल में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कामों को सराहा भी गया। इस दौरान कोरोना की संभावित तीसरी लहर में भी बेहतर काम करने की सहमति भी बनी। दो घंटे तक चली बैठक के बाद बौद्धिक हुआ। 
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों पर संघ मेहरबान 
आरएसएस की चिंतन बैठक में प्रवासी मजदूरों पर भी चर्चा हुई। उनकी समस्याओं और उन्हें रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया गया। गांव-गांव संघ की शाखाएं लगाने और हर वर्ग को इनसे जोड़ने पर भी विचार हुआ। प्रवासी मजदूरों के बारे में संघ नेतृत्व ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी।

रोटी सेंक रहे हिंदू नेेताओं का हो पर्दाफाश 
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय से शनिवार को यहां प्रमोदवन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर कुछ तथाकथित हिंदू नेताओं द्वारा सेंकी जा रही राजनीतिक रोटियों का पर्दाफाश होना चाहिए। ट्रस्ट महामंत्री ने अपनी सफाई में आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि किसी स्तर से जांच भी कराई जा सकती है। लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत चली।

जगद्गुरु ने ट्रस्ट महासचिव से कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य निर्विवाद रहे। कोई गड़बड़ी न की जाए। जो नेता सवाल उठा रहे, उनके षड्यंत्र का खुलासा होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर जांच भी कराई जा सकती है। ट्रस्ट महामंत्री ने जगद्गुरु को इसी माह अयोध्या आने का अनुरोध किया। जगद्गुरु ने आने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास आदि मौजूद रहे। जगद्गुरु से मिलने के बाद राय वापस अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वह दो दिन यहां रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें