कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे
15 को ही कोयलानगर स्थित प्रभात शाखा और 16 की शाम निरालानगर स्थित विद्यार्थी शाखा में पहुंचकर वहां शाखा में हिस्सा लेंगे। वह सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं और पर्यावरण गतिविधि, सामाजिक समरसता के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग समय पर बैठक करेंगे।
कार्यों की समीक्षा भी करेंगे
आखिरी दिन 17 अप्रैल को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। इसमें संघ शताब्दी वर्ष में संघ के पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य, स्वबोध जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे और प्रांत में उस दिशा में बढ़ रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।