फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू माफिया ने भाजपा विधायक पर झोंके फायर फिर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, गनर ने आत्मरक्षा में की फायरिंग

Sat, 07 Mar 2020 07:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
इसी जगह पर विधायक पर हुई थी फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के नरैनी में अपने निर्वाचन क्षेत्र स्थित बालू खदान में अवैध खनन देखने गए नरैनी क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकरन कबीर पर बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी। बकौल विधायक उनके वाहन पर ट्रक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। उनके सुरक्षा गार्ड ने आत्मरक्षा में फायर किए।
विज्ञापन


विधायक ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में स्थित केन नदी बालू खदान की है। विधायक राजकरन कबीर ने बताया कि वे गुरुवार की रात करीब 9 बजे लहुरेटा गांव गए थे। वहां केन नदी में दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रकों में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से अवैध खनन के जरिये बालू से लोड की जा रही थी।

 
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने वहीं से एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को फोन पर इसकी सूचना दी और तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा। विधायक के मुताबिक इसी दौरान बालू माफियाओं ने उनके ऊपर तीन फायर किए। वह जान बचाकर अपनी कार में भागकर पहुंचे तो उनकी कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई।

इस पर उनके सुरक्षा गार्ड ने ललकारते हुए आत्मरक्षा में फायर किए। विधायक का कहना है कि इसकी सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक फायर करने वाले और चालक ट्रक लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इन्हें पहचान लिया गया है।

शुक्रवार को विधायक ने बताया कि उन्होंने घटना के बारे में जिलाधिकारी और पुलिस अफसरों को जानकारी दे दी है। रविवार को वह उनसे बात करके कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर भी देंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी (नरैनी) गिरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही मौखिक रूप से यह बात बताई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें