फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहीं हैं गरीब कन्यायें, खाेजबीन में जुटे अफसर

Mon, 05 Feb 2018 10:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के बिल्हौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के बिल्हौर और शिवराजपुर की गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने की तैयारी में अधिकारी दिन-रात जुटे हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधि भी लोगों का पंजीयन करा रहे हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों का चयन न होने से सामूहिक शादी के कार्यक्रम नहीं हाे सकते

2 of 6
डेमो पिक
शासन से 150 गरीब कन्याओं की शादी-बारात और अन्य सामान आदि के लिए बजट आवंटित है, लेकिन लाभार्थियों का चयन न होने से सामूहिक शादी के कार्यक्रम नहीं हो सके हैं। क्षेत्र के ककवन, बिल्हौर, शिवराजपुर और चौबेपुर में इसी माह कई गरीब कन्याओं के हाथ पीले होंगे।

 
विज्ञापन

विधिवत विवाह कराने के आदेश

3 of 6
डेमो पिक
जिलाधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उक्त सभी विकास खंड अधिकारियों को जल्द मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन करने और उनका विधिवत विवाह कराने के आदेश दिए हैं।  

 

10 गरीब कन्याओं को चयनित किया

4 of 6
डेमो पिक
बिल्हौर बीडीओ और शिवराजपुर व ककवन ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि ककवन ब्लाक में 15, बिल्हौर में 18 और शिवराजपुर में 10 गरीब कन्याओं को चयनित किया जा चुका है, सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख और जनप्रतिनिधियों से पात्र गरीब कन्याओं का चयन कर उनकी सूची उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
 
विज्ञापन

विधि-विधान से कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे

5 of 6
डेमो पिक
ककवन ब्लाक में 25 ग्राम पंचायतें हैं, इसलिए यहां सामूहिक विवाह के लिए तारीख घोषित कर दी गई है, जबकि शिवराजपुर और बिल्हौर ब्लाक में 10 फरवरी तक 25-25 कन्याओं का चयन कर विकास खंड कार्यालय को भव्य ढंग से सजाकर और आकर्षक बैंड बाजा और रोशनी के प्रबंध के संग विधि-विधान से कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे। चौबेपुर बीडीओ अमित सिंह परिहार ने बताया कि एक दर्जन से अध‌िक कन्याओं का चयन हो गया है, अभी आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है जल्द ही विवाह की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ पाने के लिए यह बातें हैं जरूरी 

6 of 6
डेमो पिक
- वधू की आयु कम से कम 18 वर्ष हो
- वधू की आयु का प्रमाण पत्र
- वधू की सीबीएस बैंक शाखा का खाता
- वधू की पासपोर्ट साइज की दो फोटो
- आय, जाति और निवास का प्रमाण
- वर का आयु और फोटो पहचान पत्र की फोटो कापी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें