फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम, अनुष्का द्वितीय

विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता की विजेता समृद्धि तिवारी। - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। गोरखपुर में हुई राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) की दो छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में समृद्धि तिवारी ने पहला और अनुष्का शुक्ला ने दूसरा स्थान पाया। दोनों ही छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से किया गया था। इसका विषय 2047 का विकसित भारत : हमारी संकल्पना रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने गहन विचारों, तार्किक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया।

इसमें प्रदेश भर के 13 विश्वविद्यालयों के लगभग 35 छात्रों ने विचार रखे थे। इसमें सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की छात्रा समृद्धि तिवारी को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज की छात्रा अनुष्का शुक्ला रहीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 12 हजार रुपये प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें