फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैंपलिंग की गति घटी, दूसरे दिन लिए महज 23 लोगों के नमूने

Thu, 27 Nov 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लोगों के शरीर में क्रोमियम, मर्करी व अन्य तत्वों की जांच करवाने के लिए रक्त व यूरिन के नमूने ले रही है। बुधवार को नमूना लेने की गति धीमी रही। टीम ने शाम तक महज 23 लोगों के ही नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

एनजीटी से मिले दिशा निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग खानचंद्रपुर व उमरन के करीब 7000 लोगों में क्रोमियम व मर्करी की जांच कराने पर जोर दे रहा है। मंगलवार को रनियां पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने खानचंद्रपुर गांव से 37 लोगों के रक्त व यूरिन के नमूने लिए थे। बुधवार को टीम ने खानचंद्रपुर के मजरा चौहानपुरवा में अभियान चलाया।
टीम के जागरूक करने में महज 23 लोग ही नमूना देने के लिए राजी हुए। टीम के अनुसार गांव में शादी होने के चलते लोगों ने नमूने बाद में देने के लिए कहा है। गुरुवार को टीम यादव पुरवा में अभियान चलाएगी। दो दिन में टीम ने 60 लोगों के नमूने लिए हैं। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने बताया कि बुधवार को टीम ने 23 लोगों के सैंपल लिए हैं। लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीम 30 नवंबर तक कुल 150 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन

.......................
259 लोगों में मिल चुका है मानक से अधिक क्रोमियम
क्रोमियम डंप के प्रभाव से दूषित हुए भूजल का असर लोगों पर दिखना शुरू होने पर एनजीटी ने सख्ती बरती। वर्ष 2019 में खानचंद्रपुर के लोगों के शरीर में क्रोमियम की मात्रा पता करने के लिए जांच शुरू करवाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग अभी तक कुल 416 लोगों की रक्त की जांच करवा चुका है। इसमें से 259 लोगों में मानक से अधिक क्रोमियम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें