फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रोमियम जांच के लिए 151 ग्रामीणों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा

Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांव खानचंद्रपुर, उमरन व उनके मजरों में क्रोमियम जांच का दायरा बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने पांच दिन में 151 ग्रामीणों से खून के सैंपल लिए। अब इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर गजनेर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश यादव व रनियां पीएचसी प्रभारी डाॅ. विशाल भसीन के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने 25 नवंबर से नमूने लेने का काम शुरू किया था। टीम ने नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के साथ ही पुलिस से सहयोग मांगा, लेकिन सहयोग नहीं मिला। इस पर किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर टीम ने पांच दिन में 151 लोगों के खून के नमूने एकत्र किए। जिन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अब यहां से यह सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां लोगों के शरीर में मरकरी व क्रोमियम की मात्रा की जांच की जाएगी। डाॅ. राकेश यादव ने बताया कि लोगाें की जांच के साथ ही उनमें लक्षण जाने गए हैं। कुछ ग्रामीणों में शरीर में खुजली की समस्या बताई है। मगर यह परेशानी क्रोमियम के लक्षण नहीं है। बताया कि किसी तरह समझा कर लोगों से नमूने लिए जा सके हैं। एनजीटी के जो भी निर्देश होंगे उसके आधार पर सैंपलिंग की जाएगी।
..................
मरकरी, क्रोमियम में दिखते हैं यह लक्षण

ग्रामीणों का सर्वे करने के दौरान ग्रामीणों में बीमारी के लक्षण जांचे गए थे। डॉ. राकेश यादव ने बताया कि कुछ लोगों में पहले क्रोमियम की मात्रा अधिक पाई जा चुकी है, लेकिन किसी में विशेष लक्षण नहीं दिखे हैं। बताया कि जिनके शरीर में मात्रा से अधिक मरकरी होता है। उनमें साइक्रेटिक समस्या होती है। जबकि क्रोमियम में त्वचा संबंधी समस्या होती है। लिए गए सैंपल में किडनी, लिवर की भी जांच कराई जा रही है। अब विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

....................
इन स्थानों पर लिए गए सैंपल
खानचंद्रपुर, उमरन के अलावा उनके मजरा यादव पुरवा, चौहानपुरवा, पालपुरवा, धर्मपुरवा ग्रामीणों से सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही इन स्थानाें पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें