फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से आए कोरोना संदिग्ध का तीन दिन बाद भी नहीं लिया सैंपल, उर्सला और हैलट दौड़ती रही बहन

Wed, 01 Apr 2020 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना का संदिग्ध मरीज का नहीं लिया गया सैंपल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर में सिंगापुर से लौटे कोरोना संदिग्ध एक युवक को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन दिन के बाद भी न तो उसे भर्ती किया गया है और न ही उसका सैंपल लिया जा सका है। कैंट क्षेत्र के इस युवक की बहन उसे वाहन में लेकर पहले उर्सला गई और कंट्रोल रूम में फोन करके एंबुलेंस का इंतजार करती रही।
विज्ञापन


इसके बाद खुद हैलट ले गई। यहां सैंपल के लिए बुधवार को सुबह छह बजे आने के लिए कह दिया गया। युवक सिंगापुर से 22 मार्च को शहर लौटा है। वह वहां नौकरी करता है। दो दिन पहले उसे बुखार, खांसी और सांस फूलने की दिक्कत हुई।

इस पर परिजनों ने पहले डायल 112 को फोन किया और फिर सीएमओ कंट्रोल रूम को जानकारी दी। दो दिन बाद सोमवार को सीएमओ की टीम पहुंची और युवक की जांच की लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद उसके भाई ने कंट्रोल को फोन किया और ट्वीट भी किया।
विज्ञापन


बड़ी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करने पर बहन भाई को उर्सला तक ले आई। यहां आकर फिर फोन किया। कहा गया कि एंबुलेंस आ रही है। बहुत देर होने पर दोनों हैलट पहुंचे। लेकिन यहां कहा गया कि सैंपल लेने का समय समाप्त हो चुका है। परिजनों का कहना है कि कोरोना से बचाव की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें