युवा सम्मेलन को संबोधित करते आदित्य यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में हुए युवा सम्मेलन में पीसीएफ उप्र के चेयरमैन व सेक्युलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों को नौकरी का प्रलोभन देकर ही भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। सत्ता मिलते ही जब वादा पूरा करने का नंबर आया तो उन्होंने वादाखिलाफी कर दी। आने वाले चुनाव में युवा जवाब देगा।
आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर मतदाताओं को बरगलाना चाह रही है। बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि उनके पिता पांच बार विधायक रहने के अलावा महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे हैं। इस कारण उन्हें बंगला आवंटित किया गया। इशारों इशारों में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।