फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर मोर्चा का भाजपा-सपा पर प्रहार, पुत्र मोह पर तंज, जानिए शिवपाल के बेटे ने किसे बताया गुरु

Tue, 23 Oct 2018 12:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवा सम्मेलन को संबोधित करते आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में हुए युवा सम्मेलन में पीसीएफ उप्र के चेयरमैन व सेक्युलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों को नौकरी का प्रलोभन देकर ही भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। सत्ता मिलते ही जब वादा पूरा करने का नंबर आया तो उन्होंने वादाखिलाफी कर दी। आने वाले चुनाव में युवा जवाब देगा। 
विज्ञापन



आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर मतदाताओं को बरगलाना चाह रही है। बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि उनके पिता पांच बार विधायक रहने के अलावा महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे हैं। इस कारण उन्हें बंगला आवंटित किया गया। इशारों इशारों में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

बेटे ने उन्हें घर से ही निकाल दिया और मालिक बन बैठा...

युवा सम्मेलन को संबोधित करते आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
एक प्रतिष्ठित कंपनी के मालिक का उदाहरण देते हुए आदित्य ने कहा कि पुत्र मोह में करोड़पति मालिक ने अपने सभी अधिकार बेटे को दे दिए थे। हालांकि बेटे ने उन्हें घर से ही निकाल दिया और मालिक बन बैठा। ऐसे लोगों का भविष्य बेहतर नहीं होता। पूर्व मंत्री शारदा शुक्ला ने कहा कि महाभारत की तरह अब दूसरा धर्मयुद्ध शुरू हुआ है। संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वह आगामी चुनाव में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को सत्ता में लाए।

कब्बाखेड़ा स्थित दिव्यानंद आश्रम में सेक्युलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने स्व. फतेह बहादुर सिंह के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सपा से अलग थलग किए गए उपेक्षित कार्यकर्ताओं को वह आगे बढ़कर गले लगाएंगे और उन्हें उचित सम्मान मिलेगा। बताया कि फतेहपुर सिंह उनके गुरु थे। सहकारिता की राजनीति की बारीकियां उनसे ही सीखी हैं। आश्रम में पूर्व प्रमुख अशोक सिंह के बेटे आदित्य सिंह को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष तथा शैलजा शरण शुक्ल को सेक्युलर का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें