फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के निशाने पर सपा, जमकर बरसे आदित्य यादव, कही ये बातें

Thu, 11 Oct 2018 07:52 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आदित्य यादव का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने सपा को इशारों में जमकर कोसा। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता का भरोसा जीतने की बात कही। पदाधिकारियों से जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष का सफीपुर व बांगरमऊ में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


निराला प्रेक्षागृह में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जिलाध्यक्ष/बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बुधवार कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव पहुंचे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जनता हित में बेहतर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सपा में समाजवाद दम तोड़ रहा है

आदित्य यादव का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि सपा में एसी कमरों में नीतियां तय की जाती हैं। जबकि सेक्युलर मोर्चा सामान्य लोगों के साथ बैठकर नीतियां तय करेगा। जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पार्टी और संगठन को जिले में मजबूत करने का आश्वासन दिया। इसके पहले लखनऊ से उन्नाव आते समय आदित्य यादव का सफीपुर निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत मेें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा में समाजवाद दम तोड़ रहा है। साथ ही योगी सरकार को विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर फेल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें