फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी आदित्यनाथ के कानपुर आने पर सपाइयों ने काटा हंगामा

Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर गुरुवार सवेरे से ही शहर भर में सपाइयों की हलचल रही। सीएम योगी से म‌िलने के ल‌िए सपाई नेता जगह-जगह कोश‌िश करते नजर आए लेक‌िन उनकी ये इच्छापूर्त‌ि होते द‌िखाई नहीं दी। फ‌िर शुरू हुआ असल ड्रामा...


 
विज्ञापन

2 of 7
सपा व‌िधायक अम‌िताभ बाजपेयी के घर के बाहर उन्हें रोकने के ल‌िए कमांडों तैनात - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों की हसरत पूरी न होने पर वे व‌िरोध करने पर उतारू हो गए। कई जगह सपाई नेताओं की पुल‌िस से झड़प हो गई। कानपुर में सपा व‌िधायक अम‌िताभ बाजपेयी को उन्हीं के घर में रोक द‌िया गया। इस पर अम‌िताभ ने जब कारण जानना चाहा तो उन्हें बस इतना जवाब म‌िला क‌ि सीएम आ रहे हैं इसल‌िए आपको रोक द‌िया गया है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
कानपुर में अपने न‌िवास पर समर्थकों के साथ सपा व‌िधायक अम‌िताभ बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा व योगी सरकार के ख‌िलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने नारे लगाए 'योगी बाबा डरता है पुलिस को आगे करता है।' 


 

4 of 7
कानपुर मोती झील पर सीएम योगी के ख‌िलाफ व‌िरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बाजपेयी समर्थक बोले हमारे नेता का जुर्म सिर्फ इतना क‌ि वे गरीबो की बिजली पानी की आवाज़ लोकतांत्र‌िक तरीके से सीएम योगी तक पहुंचाना चाहते हैं, लेक‌िन अफसोस तानशाह ने रुकवा दिया। हम डरने वाले नही जाएंगे ज़रूर। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पुल‌िस से उलझते इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा व‌िधायक इरफान सोलंकी सीएम योगी से म‌िलने कानपुर की चंद्र शेखर आजाद यून‌िवर्स‌िटी (सीएसए) पहुंचे। यहां उन्हें भी पुल‌िस द्वारा रोक ‌ल‌िया गया। इस पर व‌िधायक जी भड़क गए। कई देर पुल‌िस अध‌िकार‌ियों से उनकी बहस होती रही।

 
विज्ञापन

6 of 7
सीएसए में कानपुर पुल‌िस से सपा व‌िधायक इरफान सोलंकी की बहस - फोटो : अमर उजाला
पुल‌िस ने व‌िधायक इरफान सोलंकी को ये सलाह तक दे डाली क‌ि उन्हें अगर कोई मुद्दा रखना है तो वे व‌िधानसभा में उसे पेश करें। यहां उनके ल‌िए कोई मंच नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
व‌िधायक इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
​दरअसल, सीएम योगी गुरुवार को सीएसए में एक कार्यक्रम के दौरान आने वाले थे। ये सूचना सपाइयों तक पहुंची तो उन्होंने पहले से ही उनसे म‌िलने की तैयारी कर ली थी। लेक‌िन वे इसमें सफल नहीं रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें