फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बेरहमी से बालिका की गला रेतकर हत्या के मामले में आज परिजनों से मिलेगा सपा का जांच दल

Thu, 12 Mar 2020 03:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के खंडेहा में बालिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के मामले का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया है। अखिलेश ने घटना के बारे में जानकारी लेने व पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष  को आदेश दिया हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व विधायक कर्वी के नेतृत्व में 6 लोगो की टीम गठित कर जांच दल बनाया। पीड़ित परिजनों से जांच दल आज मिलेगा।
विज्ञापन


ये है पूरी घटना
चित्रकूट के खंडेहा में सहेलियों के साथ होेली खेलने के बाद मवेशियों को लेने खेत पहुंची दस साल किशोरी कीअज्ञात युवक ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतका कक्षा पांच की छात्रा थी।थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी आरती मौर्य (10) पुत्री बृजलाल मौर्य मंगलवार को गांव में सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। शाम को घर पहुंची तो मां रमपतिया के कहने पर मवेशी लेने खेत गई थी।

काफी देर तक बालिका के घर वापस न आने के चलते परिजन तलाश में खेत गए। जहां खून के धब्बे देख होश उड़ गए। इधर-उधर खोजबीन की। कुएं में टॉर्च की रोशनी से शव देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सी से बांधकर कुएं से बाहर निकाला गया था। मृतका के गर्दन, चेहरे व सिर के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। कुछ ग्रामीणों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की संभावना भी जताई लेकिन मौके पर ऐसे साक्ष्य नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें