साइकिल यात्रा प्रभारी और एमएलसी राम वृक्ष सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा लोगों को जाति और धर्म में बांटकर फिर सत्ता में आना चाहती है लेकिन उसे पता होना चाहिए के काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी। ये बात सपा एमएलसी राम वृक्ष सिंह यादव यूपी के कन्नौज जिले में कही। इतना ही नहीं उन्होने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होने 2019 में बनने वाली सरकार में अखिलेश यादव की भूमिका का भी जिक्र किया।
हर नौजवान को नौकरी देने और दो करोड़ लोगों को आवास देने का वादा भी अधूरा
डेमो पिक
सपा एमएलसी नौ सितंबर को कन्नौज पहुंच रही साइकिल यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में शहर आए थे। उन्होंने कहा कि देश को चीन-पाकिस्तान से ज्यादा आंतरिक खतरा है। मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है लेकिन चुनाव में जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है। 100 दिन में काला धन वापस लाने, हर नौजवान को नौकरी देने और दो करोड़ लोगों को आवास देने का वादा अभी अधूरा है।
देश में अमीर बनाम गरीब की लड़ाई चल रही है
डेमो पिक
उन्होने कहा कि देश में अमीर बनाम गरीब की लड़ाई चल रही है। ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपति बैंकों को चूना लगाकर विदेश भाग गए हैं। 2019 में सेकुलर विचार धारा की सरकार बनेगी। इसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भूमिका अहम होगी। प्रदेश की जनता तक सपा का संदेश पहुंचाने के लिए बलिया से ‘सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा निकाली गई है। ये यात्रा नौ अगस्त को जिले में प्रवेश करेगी। वार्ता से पहले एमएलसी से साइकिल यात्रा के स्वागत आदि की जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी।