पुलिस ने सीएम से मिलने के लिए रोका तो भिड़ गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उपचुनाव से ठीक पहले दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध करने के लिए कई कांग्रेसी और सपा नेताओं ने प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे सब धरा का धरा रह गया। पुलिस ने सपा बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं को नजर बंद किया।
सीएम जिस समय शहर को याेजनाओं की सौगात दे रहे थे उस समय ये सभी नेता अपने अपने घरों में नजर बंद थे। सीएम योगी के कानपुर से जाने के बाद इन्हें छोड़ा गया। मुख्यमंत्री के शहर आने पर सपा कांग्रेस और बसपा नेताओं को विराेध प्रदर्शन करने के चलते देर रात से ही घरों में नजर बंद कर दिया गया है।