फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भक्ति की छटा से जगमगाया समाधा आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मर्दनपुर स्थित समाधा आश्रम में स्वामी गोविंद भजन जी महाराज का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने संतों का पुष्पवर्षा, गुलाब जल और केवड़े की वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

आश्रम के सचिव सुशील खत्री ने बताया कि समाधा आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा वर्ष 1796 से जुड़ी है। उदासीन संप्रदाय की प्रथम पातशाही स्वामी हरभजन जी महाराज ने तत्कालीन अखंड भारत के शिकारपुर (वर्तमान सिंध, पाकिस्तान) में इसकी नींव रखी थी। छठी पातशाही स्वामी शिवभजन जी महाराज वर्ष 1977 के महाकुंभ में भारत आए और महाशिवरात्रि पर मर्दनपुर में आश्रम की स्थापना की। उस समय यह क्षेत्र जंगल जैसा था। आज यह मानव कल्याण, आध्यात्मिक चेतना और निस्वार्थ सेवा का केंद्र है। वर्ष 2027 में आश्रम स्थापना के 50 वर्ष पूरे होंगे। इस उपलक्ष्य में चार, पांच और छह मार्च को भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मनीष, हरीश, मुकेश, रजत, कविता, दीपा, माया और कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें