फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला सैलून संचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। गांव कुंवरा में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। फॉरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


गांव कुंवरा निवासी श्यामवीर (35) पुत्र राधेश्याम गांव में ही अपने छोटे भाई राज के साथ सैलून चलाता था। उनके परिवार के दो घर आमने-सामने स्थित हैं। परिजन एक घर में रहते थे, जबकि श्यामवीर अपनी दिनचर्या के अनुसार दूसरे घर में ही सोया करता था। सोमवार सुबह देर तक श्यामवीर के न आने पर परिवार के लोगों ने पहले दरवाजे पर आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर फोन भी किया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।
कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। श्यामवीर का शव छत के कुंदे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह देख परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की, घटनास्थल की तस्वीरें लीं और आसपास मौजूद साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मृतक श्यामवीर अपने पीछे पत्नी सीमा और दो पुत्र गणेश, आशीष व दो पुत्रियों खुशी, सिद्धि को बिलखता छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में दबी जुबान से चर्चा है कि आए दिन होने वाले गृह कलह के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें