पितौरा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव पितौरा स्थित अपने आवास पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सीएए के खिलाफ उठी विरोध की आवाज को सरकार दबाना चाहती है।
छात्र-छात्राओं पर जो जुल्म हुआ है उस पर कांग्रेस साथ देगी। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना हर नागरिक का हक है और यह हक हमें देश के संविधान ने दिया है। इसे दमनकारी नीति से दबाया नहीं जा सकता है।
लखनऊ में प्रियंका गांधी को पुलिस ने पूर्व आईपीएस के यहां जाने से रोका। उनके साथ बदसलूकी भी की गई। सलमान खुर्शीद ने सीएए पर विस्तार से चर्चा की।