2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘लिटिल ब्वॉय’ की रीमेक ‘ट्यूबलाइट’ सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। सलमान खान अपने फैंस को बॉक्स ऑफिस पर ईदी देने को तैयार हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्मों को देखते हुई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर में ट्यूबलाइट की ‘चकाचौंध’ को देखकर उनके फैन्स का मूड कुछ अलग सा है।
सलमान ने इस फिल्म में एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जिसका दिमाग विकसित नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से सब उसको ट्यूबलाइट बोलते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की ट्यूबलाइट कितनी धाक जमा पाती है ।
विज्ञापन
उम्मीद से बेहद कम लोग आए
2 of 4
ट्यूबलाइट फिल्म
रेव थ्री के मैनेजर ने बताया कि ऐसा पहला मौका है जब सलमान खान की किसी फिल्म को इतनी सुस्त शुरुआत मिली हो। खासकर की ईद के मौके पर। उनका यह भी कहना था कि ईद का मौका है तो आने वाले टाइम में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है लेकिन इससे ज्यादा कमाई की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
शुरू में नहीं जमी
ट्यूबलाइट फिल्म देखने आए डंकन चाय के प्रोडक्शन मैनेजर सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि फिल्म शुरुआत में काफी बोरिंग है। इंटरवल के बाद समझ आता है कि आखिर फिल्म की स्टोरीलाइन है क्या। म्यूजिक अच्छा है लेकिन सलमान की फिल्म में जो मजा आता है वो इस फिल्म में नहीं आया।
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आए थे
3 of 4
आनंद
भावनात्मक है फिल्म
फिल्म की थीम काफी अच्छी है। सलमान को ऐसे रोल में पहले कभी नहीं देखा था। इसके कई सीन ऐसे थे जिसको देखकर इमोशनल हो गया और अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाया। कुछ ऐसा कहना था डॉ. आनंद गुप्ता का जो अपने दोस्तों के साथ यह फिल्म देखने आए थे। उन्होंने इस फिल्म को 10 में से 9.5 अंक दिए।
ट्यूबलाइट फिल्म देखकर आ रहीं स्तुति अपने परिवार के साथ
अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आई स्तुति का कहना है कि इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित थीं। पति शिवांग और बच्चों संग हफ्ते भर पहले ही उन्होंने इसको देखने का प्लान बना लिया था, लेकिन उनको यह फिल्म एवरेज लगी स्टोरी कुछ ज्यादा खास नहीं थी। स्तुति ने कहा कि सलमान की सभी फिल्म एंटरटेनिंग होती हैं लेकिन यह फिल्म काफी बोरिंग है।
सलमान को देखने गए थे
सलमान खान की फैन मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट नूपुर पाठक का कहना था कि वो सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के लिए फिल्म देखने आई थी। इसकी अपनी एक अलग कहानी है, तो किसी भी फिल्म से इसका मुकाबला करना ठीक नहीं।