फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस चौकी के पास सेल्सगर्ल का मोबाइल लूटा, बाइक टकराने से गिरे…लोगों ने लुटेरों को पीटा, जेल भेजा

Wed, 22 Jan 2025 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जानकारी के अनुसार जिस जगह लूट हुई, वहां से चौकी महज 300 मीटर दूर है। हालांकि लूट की घटना की सूचना पर पुलिस को पहुंचने में पुलिस को काफी वक्त लग गया। खास बात यह है कि इन दिनों इलाके में गश्त नहीं हो रही।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बेखौफ बाइक सवार तीन लुटेरों ने सोमवार रात पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर सेल्सगर्ल का मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देकर उलटी दिशा में भागने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर तीनों बदमाश बाइक समेत गिर गए। राहगीरों ने तीनों को दबोचकर गोविंदनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

जूही परमपुरवा निवासी मुस्कान वर्मा गोविंदनगर स्थित साड़ी सेंटर में सेल्सगर्ल हैं। मुस्कान के अनुसार सोमवार रात दुकान बंद होने के बाद करीब सवा नौ बजे वह पैदल घर की ओर जा रही थी। पापुलर धर्म कांटे से थोड़ा पहले फोन आने पर उसने बैंग से मोबाइल निकाला और बात करने लगी। तभी पापुलर धर्म कांटे की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया।

लुटेरों के हाथ से गिरा युवती का फोन भी टूटा
वह कुछ समझ पाती तब तक आरोपी चावला मार्केट की ओर बाइक लेकर भाग निकले। हालांकि उलटी दिशा में भागने की कोशिश में लुटेरों की बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर गिर गई। मुस्कान के चोर-चोर चिल्लाने पर पास में स्थित टेंट हाउस पर बैठे लोगों ने राहगीरों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान लुटेरों के हाथ से गिरा युवती का फोन भी टूट गया।

आरोपियों को जेल भेजा
पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में शामिल जूही बम्बुरहिया निवासी शुभम गौतम, ऋषि और शिवा को मंगलवार सुबह आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

न गश्त, न तुरंत पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार जिस जगह लूट हुई, वहां से चौकी महज 300 मीटर दूर है। हालांकि लूट की घटना की सूचना पर पुलिस को पहुंचने में पुलिस को काफी वक्त लग गया। खास बात यह है कि इन दिनों इलाके में गश्त नहीं हो रही। इसके पीछे पुलिस जहां महाकुंभ के चलते कर्मियों की कमी को वजह बता रही है। वहीं, आम लोगों ने चौकी पर भी रात में पुलिस के न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें