फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में काट दिया वेतन, ड्राइवरों और कंडक्टरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एक महीने का वेतन कटने से नाराज रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टरों ने चुन्नीगंज बस अड्डे पर किया प्रदर
विज्ञापन
लॉकडाउन में नौकरी न करने वाले रोडवेज के कई ड्राइवरों और कंडक्टरों का एक माह का वेतन काट दिया गया। नाराज रोडवेज कर्मी गुरुवार को चुन्नीगंज बस अड्डे पहुंचे और नारेबाजी की। बोले कि पूरा वेतन काट लिया गया है। अब परिवार को क्या खिलाएंगे। जबकि, प्रधानमंत्री की अपील है कि लॉकडाउन में काम न कर पाने वालों का वेतन न काटा जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान करीब दर्जन भर ड्राइवर और कंडक्टर बस अड्डे पर मौजूद थे। उनका कहना था कि पूरे महीने का वेतन काटना सैकड़ों कर्मचारियों के साथ अन्याय है। दरअसल, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने 23 अप्रैल को सभी डिपो के एआरएम को लिखित निर्देश दिए थे कि जो भी स्टाफ लॉकडाउन में बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे, उन्हें अनुपस्थित माना जाए।
फजलगंज डिपो और चुन्नीगंज बस अड्डे के एआरएम सुदेश निगम का कहना है कि हंगामा करने वाले कर्मचारी पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बिना बताए गैरहाजिर चल रहे थे। इसलिए वेतन काटा गया है। बाहर और शहर में फंसे लोगों को छोड़ने के लिए जब बसें चलाई जा रही थीं, इन विषम परिस्थितियों में भी ये गायब थे। अब इनकी गैरहाजिरी पर साल में मिलने वाली इनकी छुट्टियां काटकर वेतन का समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें