फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले, मुस्लिम महिलाओं ने भी दिया है भाजपा को वोट

Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


-पुरवा में बूथ व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे
विज्ञापन
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक के मुद्दे के उठने के बाद मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को वोट दिया है। बीजेपी के बढ़ते जनाधार ने दूसरी पार्टियों की छुट्टी कर दी है। दूसरे दलों में भगदड़ मची हुए है। लेकिन अवसरवादी लोगों के लिए पार्टी में जगह नहीं है। यह हमारे मुस्लिम भाईयों को सौहार्द बनाने के लिए एक अवसर मिला है। भाजपा अपने घोषणापत्र में लिखे एक-एक वादे को पूरा करेगी।
विज्ञापन


यह बातें भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहीं। वह रविवार को उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित बूथ, सेक्टर अध्यक्षों व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ-सबका विकास होने के बाद भी पुरवा से हम चुनाव क्यों हारे इस पर चिंतन करना होगा।   इस विधानसभा से मुझे भारी मात्रा में वोट मिले थे जबकि इस बार मात्र 70 हजार वोट भाजपा को मिले हैं। यह विचार करने वाला विषय है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि योगी किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। सरकार बनने के एक सप्ताह में ही पुलिस वाले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
  पांच साल में उन्नाव में चार हजार कब्रिस्तान बने। जिसमे बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी जांच कराएंगे। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर डा. रजनीश वर्मा, सुमन अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, सिद्वार्थ शंकर, गोरेलाल दीक्षित, बालशंकर त्रिपाठी, सज्जन लोधी, गुरुप्रसाद रावत, गंगाप्रसाद रावत, सर्वेश सिंह, गायत्री देवी लोधी, मोतीलाल लोधी, महेंद्र लोधी, प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें