फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा-‘यूपी में योजनाबद्ध तरीके से कराये जा रहे अपराध’

Sun, 21 May 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
शनिवार को कानपुर पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है।  यूपी में खराब कानून व्यवस्था के पीछे विपक्षी राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं। इंटेलीजेंस से इसके पुख्ता सबूत मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज का यह भी कहना था कि यूपी में योजनाबद्ध तरीके से अपराध कराया जा रहा है। हर एक बड़ी घटना के पीछे विपक्षी पार्टियों की साजिश है। इंटेलीजेंस ने भी इसका इनपुट दिया है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। 

साक्षी महाराज नई दिल्ली जाते समय सेंट्रल स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार में तीन तलाक 21वीं सदी में एक अभिशाप है। अपने अधिकारों के लिए लड़ रहीं मुस्लिम महिलाएं साधुवाद की पात्र हैं। सपा सरकार में जनता की सुनवाई नहीं होती थी। अब किसी भी मामले में भाजपा के जनप्रतिनिधि और मंत्री जनता के बीच पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें