फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर किया जाएगा, दुनिया के तमाम देश यही कर रहे: साक्षी महाराज

Mon, 06 Jan 2020 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया के तमाम देश खुद को मजबूत करने के लिए घुसपैठियों को बाहर कर रहे हैं, लेकिन घुसपैठियों का पक्ष कोई नहीं लेता। दुर्भाग्य हमारे हिंदुस्तान में जाने कहां से टुकड़े-टुकड़े गैंग आकर खड़े हो जाते हैं। घुसपैठिए देश की एकता और अस्मिता के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन


एक-एक को खोजकर देश से बाहर किया जाएगा। यह बातें सांसद साक्षी महाराज ने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में सीएए, उसके बाद एनपीआर और एनआरसी भी होगा।

देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बने घुसपैठियों को देश से बाहर जाना ही होगा। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार देश की जनता को अहसास हो रहा कि भारत अखंड भारत की तरफ बढ़ रहा है। देश की सीमाएं बढ़ाने की स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन


भारत ने अपने सौहार्द संपर्क के सहारे विश्व के सभी देशों से रिश्ते मजबूत किए हैं। भारत दुनियां में बड़ी शक्ति बनकर उभरा है, लेकिन कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हालात खराब हैं। सांसद ने कहा कि लगता है कि कांग्रेस के हालात खराब हैं। इसीलिए राहुल और उनकी पार्टी के सुरजेवाला जैसे लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं है। कोई उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें