फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज का वोटर लिस्ट से नाम कटा, सांसद ने कहा-'ये कोई चूक नहीं साजिश है'

Wed, 22 Nov 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का मतदाता सूची से नाम कटा
विज्ञापन
वाेट डालने पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज वोटर लिस्ट में नाम कटा हाेने से ब‌िफर गए। लिस्ट में नाम कटा हाेने की वजह काे उन्होंने साज‌िश करार दिया है। भाजपा सरकार में सांसद साक्षी महराज सुबह अपने जिले उन्नाव में जब वाेट डालने पहुंचे ताे मतदाता सूची में अपना नाम गायब देख कर चाैंक गए। 
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में नाम कटा हाेने की सूचना उन्होंने फाैरन डीएम काे दी। सांसद साक्षी महराज ने बताया क‌ि एक पुराने अध‌िकारी के सामने मतदाता सूची काे तैयार क‌िया गया था। एेसे में सूची से नाम गायब हाेना क‌िसी बड़ी साज‌िश की अाेर इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा क‌ि अध‌िकार‌ियाें की इस हीलाहवाली की श‌िकायत वाे ऊपर तक करेंगे। ये कोई चूक नहीं सब साजिश है।

साक्षी महराज ने कहा क‌ि सरकार हमारी है लेक‌िन सांसद और पूर्व सांसद का वोटर लिस्ट में से नाम कटा है। यह क‌िसी अध‌िकारी का काम लगता है। डीएम ने साक्षी महराज काे कार्रवाई का आश्वासन दे शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें