फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने राम मंदिर मुद्दे पर दिखाए बगावती तेवर, कही ये बड़ी बात

Sun, 07 Oct 2018 08:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साक्षी महाराज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर संतों के अनशन के बीच अब बगावती तेवर में नजर आ रहे हैं। यूपी के उन्नाव जिले से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने दो टूक कह दिया है कि अगर 2019 से पहले अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बना तो वह भाजपा से बगावत करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह संतों के पक्ष में हैं। साथ ही राम जन्मभूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस पुनीत कार्य में कदम आगे नहीं बढ़ाती है तो वह संतो के साथ खड़े होंगे। बोले आज मैं जो कुछ भी हूं, भगवान श्रीराम की कृपा से हूं। भाजपा पर भी भगवान श्रीराम की बड़ी कृपा है। भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे रामजी की कृपा और संंतों का बहुत बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें