फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैफई के जय पहलवान ने जीती झंडा कुश्ती

Sat, 02 Nov 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला दुली में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में इटावा, सैफई, मैनपुरी, भोगांव, फिरोजाबाद के पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। झंडा कुश्ती सैफई के जय पहलवान ने जीती।
दंगल की शुरुआत बख्त्यारपुर के पहलवान निर्मल कुमार व बिर्तिया के पहलवान नीलेश कुमार के बीच हुई। इस कुश्ती में पहलवान निर्मल कुमार ने जीत हासिल की। इसके साथ ही शालू शेखपुर ने मंजेश यादव बख्त्यारपुर को हराया कुश्ती जीती , बबलू नगला दुली व नीतेश बख्त्यारपुर की कुस्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

रोहित शर्मा शेखपुर ने निर्मल कुमार बख्त्यारपुर को हराया, राजा पहलवान सैफई ने लवकुश पहलवान सैफई को हराया। अंकित पहलवान भोगांव ने भानू पहलवान सैफई को हराया, सोनू पहलवान भोगांव ने रोली पहलवान इटावा को हराया।
विज्ञापन

दंगल आयोजन समिति ने सभी कुश्ती के विजेताओं को 1100 रुपये का पुरुस्कार प्रदान किया गया। दंगल में सबसे बाद में झंडा कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें सैफई के पहलवान जय ने फिरोजाबाद के मोहित पहलवाल को हराकर कुश्ती जीत ली। दंगल के संचालक संजीव यादव ने पहलवानों को सम्मानित कियाा। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कुश्ती का आनन्द लिया।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें