फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैफई ने जीती राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
जीत के बाद ट्राॅफी के साथ सैफई स्पोर्ट्स काॅलेज की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही राज्य आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को गाजीपुर और सैफई की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन




सैफई और गाजीपुर की टीमें शुरू से ही आक्रामक रहीं। पहले हॉफ में ही सैफई के रामू ने पहला गोल दागा। सैफई की टीम ने पहले हाफ में 1-0 से बढत बना ली। दूसरे हाफ में गाजीपुर की टीम ने बराबरी करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इसी बीच सैफई के खिलाड़ी शिवांश मिश्रा ने गाजीपुर की टीम पर दूसरा गोल दाग दिया। इस प्रकार से सैफई हास्टल की टीम 2-0 से विजेता रही।



प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए। कुलपति पीके जैन ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। उप कुलपति रमाकांत यादव ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज का खेल पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ है।
विज्ञापन


निर्णायक पैनल में शनि कनौजिया, जन्मेजय चौरसिया, मोहन, अशोक कुमार सिंह, विनीत कुमार, अमल कुमार, अमित शर्मा, विनय कुमार, आकाश सिंह, विवेक दत्त, कर्मवीर प्रजापति शामिल रहे। प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान, मैच कमिश्नर के रूप में अमरजीत सिंह ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। देवेंद्र पाल, विनोद सिंह, साकिब खान, कमलेश कुमार यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, मीतू सिंह, मो. जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें