फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैफई विवि के आर्थोपेडिक संघ को मिला श्रेष्ठता अवार्ड

विज्ञापन
अवार्ड ग्रहण करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ सुनील कुमार ।  - फोटो : अवार्ड ग्रहण करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ सुनील कुमार ।
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग एवं आर्थोपेडिक संघ को उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक संघ के वार्षिक सम्मेलन में श्रेष्ठता का अवार्ड दिया गया। इस उपलब्धि के साथ ही सैफई को यूपी आर्थोपेडिक संघ के विशेष पाठ्यक्रम की मेजबानी करने का भी अवसर मिला है।
विज्ञापन


उप्र आर्थोपेडिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आरएस यादव ने इसे विभाग की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय राजपूत ने कहा कि यह तीसरी बार है जब सैफई को इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है, जो विभाग की शैक्षणिक और व्यावहारिक श्रेष्ठता को दर्शाता है।

सम्मेलन में उप्र आयुर्विज्ञान विवि के ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान और सेवाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक संघ की कार्यकारिणी का सदस्य भी चुना गया है। वह अगले तीन वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

सैफई के स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष के चिकित्सक डॉ. तन्मय खुराना ने सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति का पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि सैफई आर्थोपेडिक विभाग में हो रहे शोध कार्यों की उच्च गुणवत्ता और छात्रों की उत्कृष्ट क्षमता को दर्शाती है। सैफई आर्थोपेडिक एसोसिएशन की इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके जैन, प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें