फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण: बंद कमरे में लिए गए छात्रों और जिम्मेदार अधिकारियों के बयान

Tue, 27 Aug 2019 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज (मिनी पीजीआई) में रैगिंग मामले की जांच कर रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को भी खामियां मिली हैं। कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में बंद कमरे में अधिकारियों, छात्रों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने सैफई पुलिस से भी जानकारी ली। रैगिंग की जांच के लिए सीडीओ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी सोमवार को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंची। कमेटी ने बंद कमरे में विभागाध्यक्षों, वार्डन, सुरक्षा अधिकारियों के अलावा साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

 
विज्ञापन

इसके बाद कमेटी ने रैगिंग के आरोप में निलंबित किए गए सभी सात छात्रों और एमबीबीएस 2019 बैच के सभी छात्र-छात्राओं के भी बयान दर्ज किए। कमेटी ने सैफई थानाध्यक्ष से भी रैगिंग के मामले में जानकारी ली। साथ ही कैंटीन में खाने की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सीडीओ ने बताया कि मानीटरिंग सेल, एंटी रैगिंग कमेटी, एंटी रैगिंग स्क्वॉड का नियमानुसार गठन है या नहीं। उनकी सक्रियता और कार्रवाई के संबंध में जानकारी जुटाई गई। सीडीओ ने बताया कि अभी तक जिन लोगों के बयान लिए गए हैं, उनमें कई खामियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि सात नहीं पांच बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ज्यादातर जांच पूरी हो गई है, शेष जांच मंगलवार दोपहर तक पूरी कर ली जाएगी। शाम तक जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें