कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में शुक्रवार को गौरव और अपूर्व की दमदार पारी से सागर लायन ने फेयरडील फाइटर्स को नौ विकेट से शिकस्त दी। अपूर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान पर फेयरडील फाइटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। तुषार दुग्गल ने 55 रन, जितेंद्र ने 25 और मोहित गुप्ता ने 14 रन का योगदान दिया। अपूर्व गुप्ता ने दो, शिवम जायसवाल, आदित्य दिवाकर और रोहित वर्मा को एक-एक विकेट मिला। सागर लायन ने 18.1 ओवर में एक विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरव कुशवाहा ने 63 गेंदों पर नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली।
अपूर्व गुप्ता ने 37 गेंदों पर 48 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। हिमांशु को एकमात्र विकेट मिला। पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. राकेश त्रिपाठी और आरजी एकेडमी के निदेशक विजय चौरसिया ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नीलेश खंडेलवाल, अश्विनी कुमार गुप्ता, गुंजन माहेश्वरी और दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद