फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया मासिक धर्म से जुड़ा ये मिथक, महिलाओं में प्रभावित हो रहा हारमोंस का सुरक्षा चक्र

Mon, 17 Jun 2019 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिस उम्र में महिलाओं को हृदय रोग से सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता रहा है, अब उस उम्र में हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। महिलाओं को हृदय रोग से सुरक्षा प्रदान करने वाला हारमोंस का सुरक्षा चक्र टूट रहा है। इसकी मुख्य वजह तनाव है। तनाव के कारण एस्ट्रोजन हारमोंस का रिसाव प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने मेडिकल कॉलेज कानपुर के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में कराया है। इस शोध में यह नया तथ्य उजागर हुआ है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल इंडियन फार्मास्युटिकल एजूकेशन एंड रिसर्च के ताजा अंक में भी प्रकाशित किया गया है।

अभी तक यह माना जाता रहा है कि जब तक महिलाओं को मासिक धर्म होता रहता है वे कोरोनरी आर्टरी डिजीज (हृदय रोग) से सुरक्षित रहती हैं। मासिक धर्म के दौरान अधिकता में रिसने वाला एस्ट्रोजन हारमोन उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए ये पांच सुझाव 

मासिक धर्म बंद होने के बाद यह हारमोन जब कम होने लगता है तब महिलाओं में हृदय रोग होने का खतरा बढ़ता है। लेकिन शोध से यह मान्यता उलट गई है। 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में हृदय रोग बढ़ने पर आईसीएमआर ने यह शोध कराया। इसमें पाया गया कि तनाव अधिक होने से महिलाओं का एस्ट्रोजन सुरक्षा चक्र टूट रहा है। इस वजह से युवतियों में हृदय रोग के मामले बढ़े हैं।

यह शोध कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश्वर पांडेय की अगुवाई में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने किया। इसमें पीएसआईटी के फार्मेसी विभाग के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। दो साल तक चले इस शोध में तीन सौ महिलाओं को शामिल किया गया। उनके दो समूह बनाकर शोध किया गया। इसमें 20 साल से 40 साल तक की सभी वर्गों की महिलाओं को शामिल किया गया।

बचाव के लिए पांच सुझाव 
  1. महिलाएं कम से कम 30 मिनट तक प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करें
  2. पूरी नींद लें, स्लीप पैटर्न सुधारें
  3. पौष्टिक आहार लें, मौसमी फल-सब्जियां लें
  4. नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें
  5. तनाव कम करने के लिए ध्यान यौगिक क्रियाएं करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें