फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के बाद हाथ में हंसिया लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने काटा गेहूं, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन
चुनावी मौसम है और नेता अपनी-अपनी सियासत की फसल काटने को तैयार हैं। अभी हाल ही में मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और बालीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी एक किसान के खेत में गेहूं काटकर खासा चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन


अब मंगलवार को फतेहपुर में उसी तर्ज पर लोकसभा प्रत्याशी और निवर्तमान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी चुनाव प्रचार के दौरान एक किसान के खेत में रुककर उसके गेहूं के फसल की कटाई की। दरअसल जनसंपर्क में साध्वी निरंजन ज्योति अपने चुनाव प्रचार के लिए भिटौरा विकास खंड के महादेवपुर गांव दोपहर में पहुंची थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों से मुलाकात और बातचीत करते हुए जब वह आगे बढ़ीं तो वहां एक गेहूं के खेत में किसान परिवार फसल काट रहा था। इसे देख साध्वी वहां पहुंची और अपने संस्मरण बताने लगीं, उन्होंने बताया कि वह भी किसानी का काम कर चुकी हैं।

वो अपने पिता के साथ गेहूं काटने जाती थीं। फिर क्या था, उन्होंने किसान से हंसिया लिया और खेत में गेहूं काटने लगीं। भाजपा समर्थकों के साथ ही यह देख आसपास के किसान इकठ्ठे हो गए। इस दौरान उनका वीडियो भी किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें